नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, व. सं.। आरके पुरम इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की पर ब्लेड से हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कहासुनी को लेकर कुछ लड़कियों और उनके साथ आए लड़कों ने पार्क में उसके चेहरे और हाथ पर ब्लेड से वार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छतरपुर इलाके में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की शाम 4 बजे वह अपनी दोस्त के साथ सेक्टर-3 स्थित एक पार्क में बैठी थी। तभी अचानक एक लड़की ने उसे पीछे से पकड़ लिया। मुड़कर देखने पर वह लड़की पहचान की निकली। उस लड़की के साथ उसकी बहन और कई अन्य लड़कियां थीं। दो लड़के भी थे। पीड़िता ने इस तरह पकड़ने का विरोध किया, तो आरोपी ब्लेड से हमला कर भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.