गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन। डीएलएफ कॉलोनी स्थित एकता पार्क इन दिनों नगर निगम की अनदेखी की वजह से बदहाली का शिकार होता जा रहा है। पार्क में लंबी-लंबी झाड़ियां उग गई हैं। इससे लोगों को पार्क में टहलने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पार्क की साफ-सफाई के लिए करीब दो माह से निगम को शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। स्थिति यह है कि पार्क में जगह-जगह बड़े-बड़े बिल हो चुके हैं, जिनमें सांप होने की आशंका है। ऐसे में पार्क में घूमने में लोगों को डर सताने लगा है। स्थानीयों ने कई बार उद्यान प्रभारी और संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। निवासियों का कहना है कि पार्क की यह स्थिति न सिर्फ बच्चों की खेल गतिविधियों को प्रभावित कर रही है, बल्कि स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.