गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर फैली गंदगी और कूड़े से भरे नालों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वसुंधरा सेक्टर-2, कड़कड़ मॉडल गांव, शालीमार गार्डन समेत अन्य इलाकों में बने पार्कों में लगातार कूड़ा जमा होता जा रहा है। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होने का डर सता रहा है। इसको लेकर वैशाली सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने नगर निगम से शिकायत की है। उन्होंने बताया की पार्कों में बच्चे और बुजुर्ग सुबह शाम सैर करने के लिए आते है। गंदगी होने के कारण वे बीमार हो सकते है। इसकी शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, ईएसआईसी अस्पताल से राजबाग मेट्रो स्टेशन मार्ग पर नाले में जमी गंदगी से लोगों को काफी दिक्कतों का ...