नोएडा, दिसम्बर 12 -- लोग रात 11 बजे तक पार्क खुलवाना चाह रहे बिल्डर प्रबंधन मेंटेनेंस शुल्क की मांग कर रहा ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गौर सिटी वन टाउनशिप के लोगों में पार्क बंद करने के समय में बदलाव न करने पर नाराजगी है। इसे लेकर वह शनिवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे और प्रदर्शन की तैयारी करेंगे। टाउनशिप बनाने वाले अमरजीत ने बताया कि परिसर में राधा कृष्ण, दादा दादी और लेक व्यू पार्क बने हुए हैं। इनमें लोग शाम के समय टहलने जाते हैं। एक महीने पहले बिल्डर प्रबंधन ने तीनों पार्कों को शाम 7:30 के बाद बंद करना शुरू कर दिया। इसका लोगों ने विरोध जताया। बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक की। लोगों ने पार्क का समय 7:30 बजे से बढ़ाकर रात 11 बजे तक करने की मांग की। वहीं, बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि जब तक टाउनशिप की सभी सोसाइटी मेंटेनेंस शुल्क नहीं देते, ...