बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- नगर पालिका द्वारा बाबा मस्तराम घाट के निकट भूमि पर पार्क निर्माण के लिए कराई जा चार दिवारी में घटिया सामग्री व पीला ईंटों का प्रयोग की शिकायत पर जांच करने पालिका टीम पहुंची। टीम ने जांच कर निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कार्य कराने का आश्वासन दिया। मस्तराम गंगा घाट के निकट पार्क का निर्माण करने के लिए पालिका द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से ठेकेदार के माध्यम से पार्क की चार दिवारी कराई जा रही है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री व पीला ईंट का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने संबंधित ठेकेदार की शिकायत पालिका ईओ से कर निर्माण कार्य को उखाड़ने की मांग की। शिकायत मिलने पर ईओ ने निर्माण प्रभारी संजय यादव, जेई अलका को जांच के लिए मौके पर भेजा। शिकायतकर्ता क...