नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गौर सिटी-1 टाउनशिप के लोगों ने यहां स्थित पार्क को बंद करने के समय को बदलने को लेकर शनिवार को बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक कर ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि बिल्डर द्वारा शाम 7:30 बजे पार्क बंद कर दिया जाता है, जिससे लोगों को सड़क पर टहलना पड़ता है। टाउनशिप में रहने वाले अमरजीत सिंह, अनीता प्रजापति, ज्ञानेश ने बताया कि टाउनशिप की विभिन्न सोसाइटियों में करीब 40 हजार से अधिक लोग रहते हैं। इन सभी सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए राधा कृष्ण पार्क, दादा-दादी पार्क और लेक व्यू पार्क बनाया गया है, जिसमें सुबह और शाम के समय लोग टहलने के लिए जाते हैं, लेकिन अब तीनों पार्क में शाम 7:30 बजे के बाद लोगों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों को सड़क पर टहलना पड़ता है। इस मामले को लेकर टाउनशिप के विभिन्न सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.