लातेहार, जनवरी 5 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला नेशनल पार्क में इनदिनों जंगली जानवरों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।यही वजह है कि पर्यटकों को आए दिन पार्क तो पार्क,जंगलों के बाहर भी अधिक संख्या में हिरण, बायसन,हाथी समेत अन्य जानवरों का झुंड देखने को मिल रहा है।वहीं काफी नजदीक से जंगली जानवरों को खुलेआम विचरण करते देख पर्यटक काफी रोमांचित और गदगद हो रहे हैं। सोमवार को आसमान में छाए घने कोहरे के बीच पार्क के रोड नं चार स्थित बैरिया नाला क्षेत्र में एक लेपर्ड (तेंदुआ) को स्वतंत्र रूप से विचरण करते देख लेस्लीगंज पलामू के अभिमन्यु सिंह,सतन मेहता,रणधीर भगत आदि पर्यटक काफी रोमांचित हुए और तस्वीर को अपने मोबाईल में कैद किया।वहीं पर्यटकों द्वारा लेपर्ड का प्रत्यक्ष दीदार किए जाने से पर्यटन कर्मियों और आसपास के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है। इधर व...