वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीनगर, रोहितनगर में पार्क, कम्युनिटी सेंटर, प्राइमरी स्कूल, शॉपिंग सेंटर एवं बंजर में दर्ज जमीनों की खरीद बिक्री के खिलाफ रविवार को मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस गांधीनगर, कोशलेसनगर, नरिया, साकेतनगर, रोहितनगर होते पुन: गांधीनगर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। स्थानीय लोग बीते सात दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, अशोक पटेल, अधिवक्ता हरिशंकर मिश्रा मंचल ने बताया कि श्रीराम आवास सहकारी समिति के पदाधिकारी फर्जी तरीके से जमीनों को बेच रहे हैं और कब्जे के लिए भू-माफियाओं का सहयोग ले रहे हैं। यह लड़ाई आगे और बड़े आंदोलन का स्वरूप लेगी। गांधीनगर के मधुसूदन राव सोनू, शक्ति सिंह, अंशुमाली प्रताप सिंह, धीरज सिंह, अनवर अली, शत्रुघ्न पटेल, अधिव...