प्रयागराज, फरवरी 24 -- तेलियरगंज के व्यापारी इस साल होली नहीं खेलेंगे। तेलियरगंज चौराहा पर होलिका दहन भी नहीं होगा। क्षेत्र के व्यापारियों ने पार्क की जमीन बेचे जाने के विरोध में यह निर्णय लिया है। तेलियरगंज मार्केट में पार्क की जमीन बेचने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को बैठक की। इसमें व्यापारियों ने कहा कि आवास विकास की मार्केट में पार्क की जमीन पर पार्क बनाने का आग्रह किया गया था। इसके बाद भी पार्क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। हालांकि जिलाधिकारी के निर्देश पर पार्क की जमीन पर हो रहा निर्माण रोक दिया गया है। बैठक में मौजूद सभी व्ययापारियों ने तय किया कि इस साल न होलिका जलाएंगे न होली खेलेंगे। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नसीम इस्लाम, महामंत्री राजाराम कनौजिया, सतीश यादव, मनोज केसरवानी, मोहम्मद हारिश, प्रमोद शुक्ला, मोनिका, निखिल अ...