फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। पार्क एलीट फ्लोर्स ब्लॉक-ए सेक्टर-85 की आरडब्ल्यूए ने पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ थाना खेड़ी पुल की पुलिस को शिकायत दी है। पार्क एलीट फ्लोर्स ब्लॉक-ए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष तरुण नागपाल और उपाध्यक्ष प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि शनिवार को दो अनजान लोग जेसीबी लेकर आए और गेट नंबर चार समीप ए-12 स्थित पार्क वाली जगह पर खुदाई शुरू कर दी। आरडब्ल्यूए ने रोकना चाहा तो उन्होंने कहा कि यह पार्क की नहीं, बल्कि प्लॉट की जमीन है। उन्होंने यह प्लॉट उन्होंने खरीद लिया है। आरडब्ल्यूए ने उन्हें बताया कि इस जगह पर कोर्ट केस चल रहा है और कोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है। इस जमीन को लेकर अभी तक कोई फैसला भी नहीं आया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के बार-बार मना करने के बाद भी जेसीबी से खुदाई जारी रखी। आरडब्ल्यूए ने स्टे हटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.