गोरखपुर, फरवरी 7 -- हरीश उपाध्याय गोरखपुर। सड़क पर असुरक्षित तरीके से लगाए गए ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बने हुए हैं। पूर्व में हुए गंभीर हादसों के बाद भी बिजली निगम संजीदा नहीं है। जब हादसा होता है तो सक्रियता दिखती है, लेकिन चंद दिनों बाद सब कुछ सामान्य हो जाता है। सड़क के किनारे दो खंभों पर लगे तमाम असुरक्षित ट्रांसफार्मर के आस पास भटकना भी खतरनाक हैं। वहीं, बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स में बाहर ही ट्रांसफार्मर है। जिन्हें सुरक्षित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं शहर के तमाम पार्क भी इस खतरे से अक्षुते नहीं हैं। शाहपुर के आवास विकास और मंगलम बहार कालोनी के पार्क में लगे ट्रांसफार्मर इसकी बानगी मात्र हैं। शहर में 2738 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जिसमें से सैकड़ों ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बन सकते हैं। वहीं रेती रोड पर दो खंभों पर लगे ट्रांसफार्मर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.