मेरठ, जून 1 -- पार्को में गंदगी फैलाने वाले अब हो जाए सावधान, पार्कें में गंदगी फैलाने या कूड़ा फेकनें वालों से नगर निगम जुर्माना वसूलेगा। इसके लिए सफाई निरीक्षकों को इसकी जिम्मेदारी सौपीं गई है। कूड़ा डालने वालों से सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। नगरायुक्त के आदेश के बाद जल्द ही शहर अभियान शुरु किया जाएगा। कालोनियों में बने पाकों में हो रहे अतिक्रमण और कूडा डाले जाने से फैल रही गंदगी को लेकर पार्षदों ने नगरायुक्त से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने मांग की थी। पार्षदों ने कहा कि लोग पार्को में कूडा डाल देते है वहीं कुछ लोगों ने पार्क में ही डेरी संचालित की हुई जिसके चलते पार्को में गंदगी का अंबार है, बच्चों के खेलने के लिए जगह खत्म हो गई है। नगरायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आदेश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.