आजमगढ़, जनवरी 1 -- आजमगढ़, संवाददाता नए साल के पहले दिन शहर में भीड़भाड़ काफी ज्यादा थी। शहर के अधिकांश लोग घूमने के लिए परिवार के साथ बाहर निकले थे। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों से भी काफी संख्या में लोग आ गए। कलक्ट्रेट के पास स्थित कुंवर सिंह उद्यान में मेला लगा रहा। बढ़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिवार के साथ लोग पहुंचे थे। दिनभर लोग पार्क में मस्ती करते रहे। ठंडी सड़क स्थित पार्क में भी दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय धाम और चंद्रमा ऋषि आश्रम में भी काफी भीड़ थी। नए साल पर लोग परिवार के साथ घूमने के लिए निकले थे। कार्यालयों में अघोषित छुट्टी जैसा माहौल, दी जाती रहीं बधाइयां नए साल पर सरकारी कार्यालयों में अघोषित छुट्टी का माहौल रहा। सभी कार्यालय खुले थे, लेकिन कहीं पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.