आगरा, नवम्बर 11 -- महज 15 मिनट का फासला। मौत इतनी करीब थी यह सोचकर दिल दहल उठता है। गनीमत रही कि वक्त पर पार्किंग से बाहर आ गए और सामने मार्केट में चले गए। भगवान की कृपा है कि विस्फोट की चपेट में उनकी कार आई मगर जान बच गई। कई घंटे तक उस धमाके की गूंज को वो भुला नहीं पा रहे हैं। सामने जो मंजर है, उसे देखकर सबकुछ असहज लग रहा है। यह कहना है आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कारगिल रोड निवासी यशवीर सिंह का। वह सोमवार को अपने रिश्तेदार प्रभात के साथ दिल्ली में शादी की खरीदारी करने गए थे। इन लोगों ने शाम 6.30 बजे लाल किला के पास पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो संख्या यूपी 80-8959 खड़ी की थी। सब कुछ ठीक-ठाक था। आपस में चर्चा कर रहे थे कि क्या-क्या खरीद लिया है और क्या बाकी है। यह भी पढ़ें- फिदायीन हमला हो सकता है दिल्ली धमाका, i20 में पहले ही लादे गए विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.