गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता 15 रुपये पार्किंग शुल्क देने से बचने के लिए पार्किंग की रसीद दिए बिना ही भाग रहे बाइक सवार युवकों द्वारा पार्किंग संचालक को 200 मीटर घसीटने के मामले में कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। 'हिन्दुस्तान में छपी खबर और वायरल वीडियो को देखकर अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया ओर चौकी इंचार्ज से पूछताछ की। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने केस दर्ज करने के लिए पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर ले ली। उधर, आरोपितों द्वारा हुमायूंपुर जनप्रिय विहार कालोनी के रहने वाले पार्किंग संचालक संजीव यादव के खाते में भेजी गई रकम (पांच हजार रुपये) को भी पीड़ित ने लौटाने की बात कही। पीड़ित संजीव का आरोप है कि आरोपितों ने उसके खाते में कैंटीन पर लगे क्यूआर कोड के जरिए बिना मांगे ही जबरिया पैसा डाल दिया था और उसी के आधार पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.