संभल, फरवरी 18 -- सादातबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक के दौरान अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट के मामले में एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर के मोहल्ला ब्रह्मबाजार निवासी कपिल कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 15 फरवरी की रात करीब दो बजे अपने भाई राजीव गुप्ता व साथी मनोज कुमार के साथ सादातबाड़ी मंदिर में जल चढ़ाने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल स्कूल में बनी पार्किंग में खड़ी की थी। आरोप है कि पार्किंग कर्मियों द्वारा अधिक शुल्क वसूला जा रहा था, जिसका विरोध करने पर पार्किंग शुल्क वसूल रहे लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव सादातबाड़ी निवा...