नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी में पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए नगर निगम प्रशासन योजना बना रहा है। इसे लेकर निगम प्रशासन सार्वजनिक समेत निजी पार्किंग को अपने दायरे में लाएगा। इसके लिए निगम ड्राफ्ट प्लान बनाएगा। इस ड्राफ्ट प्लान को स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कई स्थानों पर सड़कों पर और सार्वजनिक भूमि पर अवैध पार्किंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर पार्किंग शुल्क से जुड़ी शिकायतें भी आ रही हैं। निगम के अधीन लगभग 450 पार्किंग हैं। इनमें से अधिकतर सरफेस पार्किंग और लगभग 15 मल्टी लेवल कार पार्किंग है। निगम की योजना है कि दिल्ली में सभी सार्वजनिक व निजी पार्किंग स्थलों की निगरानी एक ही सरकारी विभाग करे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.