नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। विवेक विहार के ज्वाला नगर इंदिरा पार्क में पड़ोसियों ने स्कूटी हटाने को कहने पर एक शख्स और उनके भतीजे पर लाठी-डंडों और नुकीले हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें सिर पर गहरी चोटें भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पीसीआर टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, सात जनवरी की रात करीब 10:45 बजे पीड़ित ब्रजमोहन ने अपने मकान के सामने खड़ी स्कूटी हटाने को कहा, जिससे आरोपी भड़क गए और उन पर हमला कर दिया। पीड़ितों के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्रजमोहन ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी रोज शराब पीकर गालियां देते, धमकियां देते और गाड़ी में गांजा-शराब रखकर फंसाने की साजिश रचते हैं। वहीं आरोपी पक्ष का वकील...