फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- टूंडला के सुभाष चौराहा पर ऑटो चालकों से पार्किंग वसूली को लेकर भाजपा विधायक के साथ ठेकेदार व ठेकेदारो के लोगों ने अभद्रता की। साथ ही देख लेने की धमकी दी। विधायक ओटो चालकों की शिकायत पर पहुंचे थे। मंगलवार को विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर से ठेकेदार एवं ठेकेदारों के लोगों की ऑटो चालकों ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। जिस पर दोपहर डेढ़ बजे विधायक सुभाष चौराहा पर पहुंचे। ठेकेदार की रसीद काट रहे एक युवक से पूछताछ शुरू की। आरोप है कि तभी वहां ठेकेदार अपने भाई के साथ आ गया और उसने विधायक का विरोध शुरू कर दिया। ठेकेदारों ने विधायक के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि वोट मांगने गांव में न आने की धमकी तक दे दी। दोनों के बीच जमकर हाट टाक भी हुई। विधायक ने कहा कि किसी भी सूरत में वह आटो चालकों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। मामला बढ़ता देख...