लखनऊ, दिसम्बर 14 -- जानकीपुरम सेक्टर एच में पूजा अस्पताल के सामने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुक्रवार रात विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गुड़ंबा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश कर रही है। अस्पताल कर्मी बिजेंद्र कुमार के मुताबिक वह महिगवां के रहने वाले हैं। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अस्पताल के मरीजों की गाड़ी वाहन में पार्क हो रही थी। इस बीच तीमारदार विनय सिंह से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान विनय में अभद्रता की। इसके बाद भी वह नजरअंदाज कर हॉस्पिटल में चले गए। कुछ देर बाद पार्किंग में किसी ने फायरिंग कर दी। बिजेंद्र ने बताया कि वह गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर आए तो मोनू नाम के व्यक्ति ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने धमकी दी। इंस्पेक्टर ने...