हापुड़, जनवरी 13 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्थित एक अस्पताल की पार्किंग से खड़ी बाइक में रखे 1.80 लाख रुपये पांच दिन पहले चोरी हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना हापुड़ देहात में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिगास निवासी निजामुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह देवनंदनी अस्पताल में रिशेपशन के पद पर काफी साल से काम कर रहा है। 9 जनवरी की शाम को अपने प्लॉट का सौदा किया था। जिसमें 1.80 लाख रुपये नगद और चैक मिले थे। रुपये और चैक को बाइक के बैग में रख दिए और अस्पताल आकर बाइक को पार्किंग में खड़ा कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि जब वह घर जाने के लिए पार्किंग से बाइक लेने पहुंचा तो उस पर लगा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.