वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात विभाग ने दूसरे प्रदेशों और जनपदों के चार पहिया वाहनों के लिए नया प्लान बनाया है। खासतौर से उन वाहनों के लिए जो मैदागिन, बेनिया की ओर जाते हैं। वहां पार्किंग के बाद भ्रमण करते हैं। अब टाउनहाल और बेनिया पार्किंग फुल हुए दो से चार किमी पहले ही इन वाहनों को रोक दिया जाएगा। ताकि विश्वनाथ धाम और इसकी तीन किमी की परिधि में अव्यवस्था न फैले। जिले में पर्यटकों की संख्या में दिन प्रति दिन इजाफा हो रहा है। खास मौकों या फिर अवकाश के दिनों में शहर में भीड़ अधिक हो रही है। दूसरे प्रदेशों और जनपदों से आने वालों की संख्या बढ़ जा रही है। खासतौर से ऐसे मौकों पर विश्वनाथ धाम और दशाश्वमेध इलाके में पैदल लोगों की भीड़ अधिक हो जाती है। ऐसे मौकों पर टाउनहाल तथा बेनिया पार्किंग चंद घंटों में फुल हो जाती हैं...