बरेली, जून 12 -- बारातघरों में पार्किंग व्यवस्था न होने बरेली विकास प्राधिकरण ने बुधवार को शहर के नामी चार जलसा ग्रीन, आरिश, मन्नत लॉन समेत दिव्यानी लॉन पर सीलिंग की कार्रवाई की है। डेढ़ दर्जन से अधिक बारातघरों पर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है। सीलिंग की कार्रवाई होते ही बारातघर संचालकों में हड़कंप मच गया है। बीडीए ने तीन अवैध कॉलोनियों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। पिछले दिनों बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने बारातघर संचालकों के साथ बैठक करके उन्हें पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। दो सप्ताह का समय भी दिया गया था। उनकी ओर से पार्किंग की व्यवस्था न किए जाने पर बीडीए ने बुधवार को सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पीलीभीत बाईपास रोड स्थित रंजनी सोलंकी के दिव्यानी लॉन, मो. आरिफ का जलसा ग्रीन, मो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.