मेरठ, जनवरी 9 -- गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंत्री अमित बंसल, महेश मित्तल के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र के व्यापारी कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन से मिले। मेट्रो हॉस्पिटल के बराबर में पार्किंग ठेकेदार द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने की शिकायत की। कहा कि करीब 45 वर्षों से वहां के व्यापारी अपना कारोबार करते आ रहे हैं। ठेकेदार जबरन उनकी दुकानों के आगे पार्किंग कराता है। एसएसपी को भी ज्ञापन दिया गया है। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने सीईओ जाकिर हुसैन से कहा कि कैंट बोर्ड अपनी टीम भेजकर पार्किंग ठेकेदार की मनमानी से निजात दिलाएं। सीईओ ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.