नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, प्र. सं। वजीराबाद के जगतपुर एक्सटेंशन में सोमवार रात पार्किंग विवाद पर पड़ोसियों ने 28 वर्षीय कपिल पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल कपिल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर 10-12 राउंड फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके से कोई खोखा नहीं मिला। पुलिस प्रारंभिक जांच में गोली चलने से इनकार कर रही है और डॉक्टरों के अनुसार सिर व बाएं हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ोसी कुलदीप भाटी को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...