नोएडा, अक्टूबर 14 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पर्थला गांव स्थित एक घर के सामने कार पार्किंग के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को कार से कुचलने का प्रयास किया। घटना का 25 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। लिखित शिकायत किसी भी पक्ष की ओर से नहीं दी गई। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि घटना सेक्टर-122 की है। यहां रहने वाले दोनों पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष समय और दूसरा पक्ष प्रिंस है। समय प्रिंस पक्ष के लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान प्रिंस पक्ष का एक व्यक्ति कार लेकर आया और समय को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपने कई अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। फिर दोनों पक्ष में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.