अल्मोड़ा, मार्च 11 -- अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। कहना है कि टैक्सी स्टैंड और भैरव मंदिर के पास पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके बाद भी संचालन नहीं होना तमाम सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने 31 मार्च तक पार्किंग का संचालन शुरू करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक अप्रैल से पार्किंग की छत पर बैठकर आंदोलन करने का ऐलान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.