मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर में आज तक एक भी व्यवस्थित और स्थायी पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं हो सका है। बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के बीच पार्किंग की समस्या वर्षों से लोगों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। पिछले वर्ष 26 जून को नगर निगम की ओर से मेयर ने शहरवासियों को यह आश्वासन दिया था कि, रामलीला मैदान में शीघ्र ही पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा। उस समय उम्मीद जगी थी कि, शहर को जाम और अव्यवस्था से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन 8 महीना बीत जाने के बावजूद यह आश्वासन अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल सका है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण विभिन्न तरह के वाहन चालक सड़क किनारे या फिर सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इसस...