अमरोहा, फरवरी 4 -- अमरोहा। पार्किंग की व्यवस्था नहीं करने वाले मैरिज होम, बैंक्वेट हाल आदि पर नगर पालिका का शिकंजा कसने जा रहा है। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि शहर के कई मैरिज होम, बैंक्वेट हाल आदि में पार्किंग की व्यवस्था न किए जाने से सड़कों पर लगने वाला जाम बड़ी समस्या है। इनमें कई बैंक्वेट हाल बिना कामर्शियल भवन की एनओसी के ही संचालित हैं। नियम विरुद्ध संचालित मैरिज होम, बैंक्वेट हाल आदि को पहले भी नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पालिका के कर अधीक्षक, जेई व सफाई निरीक्षकों को इनमें प्रतिबंधित प्लास्टिक से बनी सामग्री के उपयोग व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। आयोजनों के दौरान मैरिज होम, बैंक्वेट हाल आदि के बाहर वाहनों की पार्किंग पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.