प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। चौक के मीना बाजार की जमीन पर भूमिगत पार्किंग और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। मिनी सदन में संकल्प पारित होने के ढाई साल बाद पार्किंग और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए नगर निगम ने प्रशासन से चौक में मीना बाजार की नजूल भूमि देने की मांग की है। भूमि को लेकर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में घंटाघर के पास 2500 वर्ग मीटर जमीन देने की मांग की गई है। नगर निगम सदन की ओर से 23 जुलाई 2023 को सर्व सम्मति से पारित संकल्प का हवाला देते हुए नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में लिखा है कि मीना बाजार की भूमि पर भूमिगत पार्किंग और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। मीना बाजार और इसके आसपास का कुल क्षेत्रफल 3021 वर्ग मीटर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.