फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दो दिनों से ठंडी हवा चलने से दिन और रात के मौसम में काफी बदलाव आया है। ठंडी हवा चलने के तापमान में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव आने से बीमारी की आशंका बढ़ गई है। लोगों में जुकाम-खांसी के अलावा वायरल बुखार के रोगियों की बढ़ने की आशंका हो गई है और इसकी चपेट में बच्चे व बुजुर्ग आसानी से आ सकते हैं। स्मार्ट सिटी में दो दिनों से ठंडी हवा चलने से मौसम में काफी बदलाव आया है। इससे गर्मी का प्रकोप कम हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 16 हो गया, जोकि गुरुवार को अधिकतम तापमान में 39 और न्यूनतम 20 डिग्री पहुंच गया था। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों ने कूलर और एसी चालू कर लिए थे। शुक्रवार शाम को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में करवट ली। इससे तापमान में गिरावट आ गई। मौसम में आए बदलाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.