मऊ, मई 3 -- मऊ। पिछले पांच दिनों से गिर रहे तापमान में शुक्रवार को भी सुबह ठंडी पूर्वा हवा चलने से अधिकतम तापमान में 0.60 और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 36.60 और न्यूनतम तापमान 25.90 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन 10 बजे के बाद सूरज की तपिश बरकरार रही। भरी दोपहरी तेज धूप और लू के थपेड़ों ने गांवों से लेकर शहर तक सन्नाटा सा खींच दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार देर रात 10 बजे के करीब कुछ पल तेज आंधी चली। इसके बाद इक्का-दुक्का बूंदें पड़ीं। फिर आकाश साफ हो गया। वहीं शुक्रवार सुबह 5.18 बजे सूर्योदय हुआ। साथ ही ठंडी पूर्वा हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। लेकिन आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने पांव पसारे तो गर्मी भी बढ़ने लगी। सुबह 10.30 बजे से लू के थपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.