मेरठ, फरवरी 15 -- मेरठ। हवा की रफ्तार होते ही शुक्रवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश स्थानों पर दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 3.7 एवं 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। आज से हवा की गति में और कमी आने के आसार हैं। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 17 फरवरी से पहाड़ों पर संभावित सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी तक पहुंचने की उम्मीद है। 20 फरवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हेा सकती है। इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है। हालांकि कड़ाके की सर्दी के आसार अब नहीं हैं। तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी विदाई की ओर चलने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 25.5 एवं 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.