वाराणसी, फरवरी 8 -- चिरईगांव (वाराणसी)। विद्युत पारेषण प्रथम के उपखण्ड अधिकारी सप्तमुनि प्रसाद ने लोगों से पारेषण लाइन के आसपास नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 400 केडब्ल्यूएच पारेषण लाइन सारनाथ, अनपरा, मऊ एवं 220 सारनाथ साहूपुरी पारेषण लाइन अति उच्च जोखिम की है। यह लाइन डुबकियां कादीपुर कोटवा, पड़ाव होते हुए जीवनाथपुर तक जाती है। इसके रेंज में आने पर जन सामान्य के जान-माल की हानि व दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि कारीडोर के नीचे मकान बनाने, पशु बांधने, पतंगबाजी करने वाले को शख्त हिदायत दी गई है। इसका उलंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। इसे ध्यान में रखते हुए रविवार को उन्होंने कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में पारेषण लाइन की पेट्रोलिंग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...