मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सितंबर की रात महिला का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर महिला के ससुर ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें बहू की चचेरी बहन को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी बहू एक सितंबर की रात करीब आठ बजे गायब हो गई। खोजबीन में पता चला कि वह अपनी चचेरी बहन से मोबाइल पर बात किया करती थी। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...