मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेरुआ पंचायत के तिलबिहटा गांव में गुरुवार को राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव का अभिनंदन किया गया। सरपंच मो. खुर्शीद आलम के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना ही मुख्य लक्ष्य है। इस मौके पर रजा कादिर, डॉ. टीएन सिंह, मुखिया नवीन सिंह, पूर्व मुखिया असफाक आलम, प्रो. इम्तियाज, जिला पार्षद पति शंकर चौधरी, प्रखंड राजद अध्यक्ष रवींद्र पासवान, उपाध्यक्ष अमोद शाही, शिवजी राय, डॉ. अजीत कुमार, आरिफ रिजवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...