मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- पारू। कटारू गांव के पाठक टोला में रविवार को 21 माह से फरार चल रहे हत्या के नामजद आरोपित लक्ष्मी पाठक के घर कुर्की-जब्ती की गई। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि पाठक टोला में 19 मई 24 को रामजनम पाठक के पुत्र पवन पाठक पर लक्ष्मी पाठक समेत 16 नामजद और पांच अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया था, जिसमें गंभीर रूप से जख्मी पवन पाठक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...