मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगुरहिया गांव में गुरुवार की रात एसटीएफ और पारू पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से निर्माण सामग्री, कट्टा, पिस्टल, पांच कारतूस, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन के साथ फैक्ट्री संचालक प्रदीप कुमार शर्मा और विकास झा उर्फ कालिया गैंग का शातिर बरुराज थाने के मानिकपुर निवासी उज्ज्वल कुमार उर्फ कट्टा को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरफ्तार प्रदीप के पिता रामनाथ ठाकुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानेदार चंदन कुमार के बयान पर गिरफ्तार प्रदीप शर्मा, उज्ज्वल कुमार और फरार रामनाथ ठाकुर के खिलाफ पारू थाना में केस दर्ज किया गया है। थानेदार ने बताया कि एसटीएफ को मंगुरहिया गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ की टीम गुरुवार शाम थाना पहुंची। स्थान...