मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवरिया पूर्वी पंचायत के डुबरवाना गांव में बीते 13 मार्च को श्राद्धकर्म का भोज खाने के बाद दो सौ से अधिक लोग बीमार पड़ गए। पेट दर्द और दस्त की शिकायत पर परिजन स्थानीय चिकित्सकों को बुलवाकर इलाज कराया। इस दौरान लोगों में अफरातफरी मच गई। मरीजों की संख्या के सामने ग्रामीण चिकित्सक कम पड़ गये। एक चिकित्सक 25-25 मरीजों का इलाज कर रहे थे। दो दर्जन से अधिक लोगों को स्लाइन चढ़ाया गया, जिनके परिवार में कोई नहीं था, उसके रिश्तेदार अपने-अपने घर ले जाकर इलाज करवाया, फिलहाल सभी स्वस्थ है। मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता के श्राद्धकर्म का भोज था। देवरिया के एक दूध विक्रेता से साढ़े तीन क्विंटल दूध की खरीदकर दही जमाया था। दही-चूड़ा का भोज खाने के करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक पेट दर्द और दस्त से लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.