मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंबारा-देवरिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को छाप गांव में बेकाबू बोलेरो ने दो बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जबकि दो सवार सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने सभी को पारू सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अंकित कुमार सिंह ने गंभीर हालत में कमलपुरा निवासी विनोद पासवान के पुत्र नितेश कुमार (22) और छाप निवासी मुकेश ठाकुर के पुत्र कुंदन कुमार (20) को एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने कुंदन को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, जख्मी कमलपुरा निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र सूरज कुमार (18) को सीएचसी के इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि कमलपुरा निवासी कृष्णनंदन पासवान के पुत्र ऋतु कुमार (15) और छ...