मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- सरैया। पारू थाने के कोइरिया निजामत में बुधवार को जैतपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त अगम कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया है। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उनके घर इश्तेहार चस्पा किया गया है। समयसीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में घर कुर्क किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...