मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीयकृत रुपन गिरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारू की नृत्य शिक्षिका श्रेया कुमारी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली संस्था संगीत अकादमी ने उनका चयन किया है। अकादमी की ओर से मिले पत्र के आलोक में डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने 28 जनवरी तक दिल्ली में इनकी प्रतिनियुक्ति कर दी है। इस दौरान वह रिहर्सल में शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस के समारोह में श्रेया अपना नृत्य प्रस्तुत करेंगी। श्रेया के चयन पर विद्यालय समेत डीईओ व डीपीओ ने बधाई दी और कहा कि उनके चयन से जिला गौरवान्वित हुआ है। श्रेया इस विद्यालय में फरवरी 2024 से कार्यरत हैं। ये नृत्य की कई विधाओं में पारंगत हैं। छात्र जीवन से ही इन्होंने कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.