मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पारू थाने इलाके के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी 20 दिन से लापता है। परिजन रोजाना थाने का चक्कर लगा रहे हैं। अनुसंधान का भरोसा देकर पुलिस परिजनों को लौटा रही है। परिजन बेटी के साथ अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं। उन्हें शक है कि बेटी के साथ गलत किया गया है और उसे मानव तस्करी के तहत बेचा जा सकता है। मां के आवेदन पर पारू थाना में 24 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 18 जनवरी की रात किशोरी गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि वैशाली के सदोपुर निवासी अविनाश कुमार ने बेटी का अपहरण किया है। इसमें उसके पिता मोहन महतो, मां रीता देवी, अमित महतो व उसकी पत्नी चांदनी देवी ने अविनाश का सहयोग किया है। पारू के प्रभारी थानेदार आलोक यादव ने बताया कि अपहरण केस दर्ज कर एसआई नम्रता आनंद को आईओ बनाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.