मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी 18 दिनों से लापता थी। पारू और कथैया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर किशोरी को बरामद किया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। 15 दिसंबर 25 की दोपहर देवरिया थाने के एक गांव के युवक ने किशोरी को अगवा कर लिया था। मामले को लेकर अपहृत किशोरी की चचेरी बहन ने युवक के खिलाफ 25 दिसंबर को थाना में केस दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.