मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के पांच पैक्सों ने अब तक 15 सौ 11 क्विंटल 75 किलोग्राम धान की खरीदी की है। बताया जाता है कि पैक्सों को किसानों से साधारण धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल खरीदना है, जबकि ग्रेड ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल खरीदना है। अभी तक उस्ती, बाजितपुर, मोहजमा, जाफरपुर और मंगुरहिया पैक्स ने किसानों से धान खरीदा है। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 28 में से 21 पैक्सों का धान खरीद के लिए चयन किया गया है। शेष पैक्सों को धान खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.