मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम की जांच मंगलवार को पारू सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हैदर अयूब के नेतृत्व में की गई। जांच की खबर से कई संचालक नर्सिंग होम बंद कर फरार हो गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हैदर अयूब ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के पारू हॉस्पिटल चौक के आशीर्वाद हॉस्पिटल, मां सेवा सदन और शहीद स्मारक के पास दर्श हेल्थ केयर सेंटर का जांच की। दर्श हेल्थ सेंटर के संचालक मरीज को अस्पताल में छोड़कर फरार गए। डा. अयूब ने बताया कि नर्सिंग होम संचालकों से जरूरी कागजात की मांग की गई। दो दिनों के अंदर कागजात नहीं दिखाने वाले नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जांच अभियान अब लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.