मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- पारू। थाने के जाफरपुर खुटाही गांव में पारू पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर तीन साल से फरार चल रहे शराब तस्कर आमोद पासवान को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांड के अनुसंधानकर्ता सूर्यप्रकाश रंजन ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 15 दिसंबर 2022 की रात तत्कालीन थानेदार रामनाथ प्रसाद के नेतृत्व में की गई छापेमारी में आमोद के घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई थी। तस्कर के घर के पीछे तीन ड्राम महुआ मीठा का घोल बरामद हुआ था। उसे पुलिस ने नष्ट कर दिया था। उस समय तस्कर फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...