मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्यासपुर गांव में गुरुवार की देर रात घर पर फायरिंग मामले में गृहस्वामी आलोक कुमार गुप्ता ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें गांव के ही कृष्णा कुमार सिंह और रवींद्र कुमार साह को नामजद किया है। आलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य सोए थे। घर की खिड़की पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पर्दा हटाकर देखा तो दोनों आरोपित घर पर फायरिंग कर रहे थे। एक गोली उसके कान के बगल से गुजर गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटते ही दोनों भाग गए। उधर, थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...