मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- पारु, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के कटारू पंचायत के छाप गांव में शनिवार को श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर कॉमरेड रामसुमंत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव उदय चौधरी ने कहा कि रामसुमंत सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। वे सामंती अत्याचार एवं पूंजीवादी, साम्राज्यवादी शोषण के खिलाफ अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। उनका सपना था एक जनवादी समाजवादी व्यवस्था का निर्माण हो। वहीं सभा को भाकपा के जिला सचिव राजकिशोर झा, बच्चाबाबू राम, परमानंद पाठक, जवाहर सिंह, चंद्रेश्वर चौधरी, भाकपा-माले के जिला कमेटी सदस्य अनुकूल कुमार, मो. यूनिस, श्यामनंदन भगत, रविशंकर सिह अशोक सिंह विनोद कुमार, महेश चौधरी, रामशोभित सिंह आदि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.