मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- पारू। मंगुरहिया पंचायत के भेलाईपुर और पिचपुरा गांव में पुलिस ने करीब एक दर्जन देसी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया। मौके से सौ लीटर देसी शराब बरामद की गई। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान चलाकर देसी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया है। मामले में भेलाईपुर के पांच तस्कर और पिचपुरा गांव के चार तस्करों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...